![]() |
| for kushinagar airport |
कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर के अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा से शुरू होने में आ रही सबसे बड़ी बाधा दूर करने की दिशा में सोमवार को एयरपोर्ट एथार्टी को बड़ी सफलता मिली है।
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के आसपास बेलवा दुर्गा राय, नकहनी, भलुही मदारी पट्टी व नरायनपुर के कुल 165 किसानों की 5.92 एकड़ भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। पहले दिन भलुही मदारीपट्टी के किसानों की रजिस्ट्री नागरिक उड्डयन निदेशालय लखनऊ के सिस्टम कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार भसीन की देखरेख में शुरू हुई है।
बताते दे कि उक्त जमीनों का विक्रय राज्यपाल के हक में किया जा रहा है। यह रजिस्ट्री प्रक्रिया स्टाम्प शुल्क से पूरी तरह मुक्त है। किसानों से ली जा रही भूमि के बदले कुल 7 करोड़ 66 लाख 58 हजार 167 रुपये मुआवजा दिया जाएगा। चार गावों में से तीन गांव भलुही मदारी पट्टी, नरायनपुर व बेलवा दुर्गा राय अब शहरी क्षेत्र में आ जाने से किसानो को मुवाअजे में कुछ नुकसान हो रहा है। फिर भी किसान संतुष्ट है।


Post a Comment