![]() |
| श्री योगी आदित्य नाथ (मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ) |
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के दुदही की रेल - स्कूल बस दुर्घटना पर प्रारंभिक जांच के बाद दोसियो पर बड़ी कार्यवाही किया है।
मुख्यमंत्री ने शिथिल पर्यवेक्षण के लिए कुशीनगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री हेमन्त राव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किये जाने का आदेश दिया है। और इस घटना के पूर्ण रूप से उत्तरदायी मानते हुए दुदही के खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री शेष बहादुर को भी तत्काल निलंबन का आदेश दिया।
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री योगी का मंडी का दौरा, कहा ख़रीद में कोई बिचौलिया न हो
मुख्यमंत्री ने प्रवर्तन कार्य में शिथिलता बरतने वाले कुशीनगर के एआरटीओ इन्फोरशमेंट श्री राजकिशोर त्रिवेदी को भी निलंबित करने का आदेश दिए है। उन्होंने यात्री कर अधिकारी श्री रणबीर सिंह चौहान को को दुर्घटना के उत्तरदायी पाए जाने पर निलंबित करने का भी आदेश दिया।
यह भी पढ़े : सीएम योगी ने नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में शहीद ASI अनिल कुमार मौर्य के परिजनों को किया 25 लाख रुपए की घोषणा
श्री योगी ने बिना अनुमति / पंजीकरण के विद्यालय का संचालन करने के लिए डिवाइस पब्लिक स्कूल के प्रवन्धक व प्रिंसिपल श्री करीम जहान खान के खिलाफ विधिक धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करने का भी आदेश दिया।


Post a Comment