![]() |
| स्वामी प्रसाद मौर्य ANI photo |
लखनऊ : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में लगी पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर पर उठे विवाद में खुद बीजेपी में ही दो गुट नजर आ रहे हैं। बीजेपी सांसद ने जहां तस्वरी लगने का विरोध किया है। वहीं यूपी के एक मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिन्ना के समर्थन में उतर आए हैं। इतना ही नहीं योगी के मंत्री ने यहां तक कहा कि राष्ट्र के निर्माण में जन्ना का अहम योगदान रहा है।
यह भी पढ़े : कुशीनगर एयरपोर्ट निर्माण की समस्या दूर, बाधा बनी जमीन की रजिस्ट्री शुरू
बता दें कि अलीगढ़ के सांसद सतीश कुमार गौतम ने एएमयू के छात्रसंघ भवन में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर पर सवाल उठाते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने सवाल किया कि जिन्ना की तस्वीर यूनिवर्सिटी में क्यों लगी है। सांसद सतीश कुमार गौतम ने कहा कि आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी है कि यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर लगानी पड़ी। उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे में जिन्ना का अहम रोल था।
Jin maha-purushon ke yogdaan is rashtra ke nirmaan mein raha hai, yadi unn par koi ungli uthaata hai to ye ghatia baat hai. Desh ke batwaare se pehle Jinnah ka yogdaan bhi iss desh mein tha: SP Maurya,UP Minister on BJP MP writing to AMU VC seeking removal of Jinnah's portrait pic.twitter.com/5wos0bLblW— ANI UP (@ANINewsUP) May 1, 2018
सांसद द्वारा तस्वीर पर आपत्ति उठाए जाने का योगी सरकार के मंत्री व पडरौना विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि जिन महापुरुषों का योगदान राष्ट्र के निर्माण में रहा है, यदि उन पर कोई उंगली उठाता है तो ये घटिया बात है। उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे से पहले जन्ना का योगदान भी इस देश में था।
सांसद के पत्र का AMU का जवाब
यह भी पढ़े : कुशीनगर : दुदही की घटना में बेसिक शिक्षा अधिकारी और सड़क परिवहन अधिकारी सस्पेंड
उधर, सांसद के पत्र पर एमयू प्रशासन ने कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ के भवन में लगी है और एएमयू का छात्रसंघ एक स्वतंत्र संगठऩ है, यूनिवर्सिटी प्रशासन का उसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है। यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यहां छात्रसंघ की स्थापना 1920 में हुई थी और 1938 में जिन्ना यहां आए थे. तत्कालीन छात्रसंघ ने जिन्ना को संघ की मानद सदस्यता दी थी और उन्हीं ने यहां तस्वीर लगवाई थी।


Post a Comment