प्रेम प्रसंग में हुई हत्या, पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया खुलासा


प्रेम प्रसंग में हुई हत्या, पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया खुलासा
उत्तर प्रदेश पुलिस 


कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर  पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरगोविन्द के कुशल पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी कसया श्री ओमपाल सिंह के नेतृत्व में जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे है। 


यह भी पढ़े कुशीनगर : नकली शराब तस्कर और तमकुहीराज में चोर गिरफ्तार

पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कप्तानगंज कुशीनगर में पंजीकृत अपराध सं0- 111/18 धारा 302/201 भादवि जिसमें दिनांक 24.03.2018 को ग्राम चिवरापाली थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश बरामद हुयी, जिसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दिनांक 28.03.2018 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 111/18 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार कई टीमें लगायी गयी।


यह भी पढ़े  कुशीनगर में डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार


दिनांक 28.03.2018 को उक्त गाँव मे ही मृतक का शव भी बरामद हुआ। मृतक की पहचान विकाश चौधरी पुत्र स्व0 पारस सा0 छबैला थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। मृतक की काल डिटेल व मृतक के भाई मनीष चौधरी द्वारा ग्राम केवलाचक निवासिनी खूशबू पुत्री गनेश से प्रेम प्रसंग की बात की जानकारी मिली। 


पुलिस को प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर दिनांक 02.04.2018 को अभियुक्त शेषनाथ पुत्र स्व0 पुजारी 2- लीलावती देवी पत्नी गनेश प्रसाद 3- खूशबू पुत्र गनेश प्रसाद को सोनबरसा बाजार चौरी चौरा गोरखपुर से गिरफ्तार कर हत्या की घटना का सफल अनावरण किया गया।

यह भी पढ़े मेरे प्यारे बिहारियों, हमारा राज्य जल रहा है। इसे बचा लीजिए : रवीश कुमार


पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अभियुक्तगणो द्वारा बताया गया कि मृतक विकाश चौधरी बार-बार उसकी लड़की से मिलने जुलने और बात करने का प्रयास कर रहा था, मना करने पर भी नही मान रहा था। 

यह भी पढ़े  पुलिस अधीक्षक ने स्कूली बच्चो को शिक्षा के प्रति किया प्रेरित


पुलिस को अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग एक सोची समझी योजना के तहत दिनांक 14.03.2018 को विकाश चौधरी ग्राम चिउरापानी थाना कप्तानगंज अभियुक्ता खूशबू के माध्यम से बुलवाकर रात में 11 बजे गला दबा कर हत्या करने के उपरान्त बगल के चकरोट पर गड़ासे से सिर काट कर धड़ से अलग कर दिया व धड़ को वहीं बगल में गन्ने के पत्तियों के नीचे दबा दिया तथा सिर को झोले में रखकर गेंहू के खेत में लगभग 300 मीटर की दूरी पर रख दिया। तथा घटना के ही रात अभियुक्त गण भागकर ग्राम केवलाचक जनपद गोरखपुर पहुँच गये।


0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured