![]() |
| उत्तर प्रदेश पुलिस कुशीनगर |
कुशीनगर : जनपद में पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में नकली शराब तस्कर और तमकुहीराज में चोर गिरफ्तार हुआ।
पुलिस को मुखबीरी सूचना पर ओवर ब्रिज तमकुहरीज के पास से मु0अ0सं0 126/18 धारा 457/380/411 IPC से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गालिब पुत्र इस्लाम अंसारी सा0 हफुआ बलराम थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर कस्बा तमकुहीराज में ही स्थित अभियुक्त की दुकान के पीछे से ईंट पत्थर में छुपा कर रखी गयी- बैट्री – 1 वर्क Exide, CPU– 1 वर्क POWER, BP मापक यन्त्र 1 वर्क, दवाइयां –R.B Tone- 3, अशोका वार्डियल – 1, Al2– 2 पत्ता, BD– 50, 3 पत्ता, Vigora – 50 , 10 पत्ता, Lxcupril– 3 पत्ता (37 गोली) व , पिलास – 1 वर्क, छड़- 1- वर्क बरामद हुआ।
कुशीनगर पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को मुखबिरी सूचना पर टोल प्लाजा NH 28 सलेमगढ़ से एक अदद वाहन कार फोर्ड फ्लेयर न0 HR 01 Y 5469 में लदा हुआ 16 पेटी (768 शीशी) अवैध अपमिश्रित मिलावटी नकली अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।
कार चालक अभियुक्त शाजिद इकबाल पुत्र स्व0 मंजूर अली सा0 तिरबिरवा थाना गोपालंगज जनपद गोपालंज (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। पुछताछ के क्रम में अभियुक्त द्वारा बताया गया की शराब को बिहार के सीमावर्ती जनपदों में उची कीमतों पर बेंचा जाता था। गाड़ी सहित शराब की कीमत लगभग 07 लाख रुपये हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 128/18 धारा 272 IPC व 60 Ex. Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा उत्साह बर्धन हेतु 10000 हजार रुपये नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
आज पुलिस लाईन कुशीनगर के सभागार में श्री अशोक कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में हो रहे अपराध व अपराधियों के विरुध्द कार्यवाही हेतु समीक्षा के सम्बन्ध में बैठक हुआ। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरिगोविन्द सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, सभी थाना प्रभारी, निरीक्षक और एल0आई0यू0 अग्निशमन अधिकारियों ने भाग लिया।
उक्त गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों को लम्बित विवेचना का निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, एन0वी0डब्लू0 में गिरफ्तारी आदि तत्काल किये जाने का आदेश दिया गया तथा विवेचना में किसी प्रकार की हेराफेरी बर्दास्त नही की जायेगी।
अवैध शराब, अवैध बालू / मिट्टी खनन,अवैध लकड़ी कटान इत्यादि का धन्धा करने वाले अपराधियों की सूचि तैयार कर इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। ऐसे सभी पुलिस अधिकारी /कर्मचारियों को चिन्हित किया जायेगा जो इस प्रकार के अबैध कारोबारियों को संरक्षण देते है । सभी प्रकार के अपराधियों के विरुध्द गैगेस्टर एक्ट,गुण्डा एक्ट व एन0एस ए0 की कार्यवाही की जायेगी।


Post a Comment