कुशीनगर में डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार


कुशीनगर में डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस कुशीनगर 



कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री अशोक कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरगोविन्द के कुशल पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री नवीन कुमार नायक के नेतृत्व में जनपद कुशीनगर में हो रही नकबजनी व लूट/डकैती की घटनाओं के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था। 


पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 19/03/2018 को मुखबिर की सूचना पर तिनबरदहाँ बंधा तिराहा पनियहवाँ पडरौना रोड प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज, प्रभारी निरीक्षक नेंबुआ नौरंगिया व स्वाट टीम की मदद से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। 

कुशीनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त


  1. जवाहिर यादव पुत्र दुखी यादव सा0- विशुनपुरा थाना जटहाँ बाजार जनपद कुशीनगर,
  2. परमा यादव पुत्र दुखी यादव सा0- विशुनपुरा थाना जटहाँ बाजार जनपद कुशीनगर 
  3. सरवन वर्मा पुत्र राजेन्द्र वर्मा सा0 एकवनहीं थाना जटहां बाजार जनपद कुशीनगर 
  4. अख्तर पुत्र अजमुद्दीन सा0 सेमरा हर्दों माफीटोला थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 
  5. नूरसेद आलम पुत्र वशीर सा0 लक्ष्मीपुर कछनार टोला थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर




उपरोक्त अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से चोरी का 30 बोरा चावल (1500 कि0ग्रा0), 05 बोरा चीनी (250 कि0ग्रा0), 08 जरिकैन में 5-5 लीटर का गैलन में तेल, 01 अदद बोलेरो नम्बर- HR-10L-1066, 01 अदद पिक अप नम्बर रहित, 01 अदद अपाची मोटरसाईकिल नम्बर रहित, 02 अदद नाजायज तमंचा व 04 अदद जिंदा कारतूस, 01 अदद तलवार, 06 अदद मोबाईल फोन व 950 रूपये नगद बरामद किया गया।

बता दे, जिसके सम्बन्ध में थाना हनुमानंगज में मु0अ0सं0 27/18 व ,28/18 धारा 3/25 आर्मस एक्ट व मु0अ0सं0 29/18 धारा 4/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured