![]() |
| श्री योगी आदित्य नाथ ( मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ) |
योगी सरकार ने किया विधायक निधि को डेढ़ करोड़ रुपये से बढ़ाकर 02 करोड़
लखनऊ : मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ ने विधानसभा सत्र के दौरान घोषणा किया कि यूपी में विधायक निधि को डेढ़ करोड़ रुपये से बढ़ाकर 02 करोड़ रुपये किया गया। विधायक निधि को जीएसटी से मुक्त किया जाएगा। जीएसटी की राशि की व्यवस्था अलग से की जाएगी।
यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश के पद्मश्री पुरस्कार 2018 व वीरता पुरस्कार पाने वालो को योगी सरकार ने किया सम्मानित
श्री योगी ने विधानसभा में कहा विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों को पुरस्कार स्वरूप मिलने वाली धनराशि में 01 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। पिछले वर्ष यह धनराशि 8,500 रुपये थी और अब यह धनराशि 9,500 रुपये हो जाएगी।
यूपी इन्वेस्टर्स समिट में 04 लाख 68 हजार करोड़ एमओयू हस्ताक्षरित
उन्हीने कहा कि यूपी इन्वेस्टर्स समिट के जरिए उत्तर प्रदेश में 04 लाख 68 हजार करोड़ रुपये के रिकाॅर्ड निवेश के एमओयू हस्ताक्षरित किए गए। वर्तमान में प्रदेश सरकार 4 लाख सरकारी नौकरियों के लिए कार्यवाही कर रही है।
'प्रधानमंत्री स्किल डेवलपमेंट' योजना के तहत 6 लाख युवाओं का इनरोलमेंट
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार ने एक वर्ष में गांव में छिपी प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 'प्रधानमंत्री स्किल डेवलपमेंट' योजना के तहत 6 लाख से अधिक युवाओं का इनरोलमेंट किया। 2.5 लाख युवा पास हुए साथ ही एक लाख 40 हजार युवाओं को विभिन्न बड़ी-बड़ी कंपनियों में प्लेसमेंट कराया गया।
वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ योजना लागू
श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ योजना लागू की है। इसके लिए 250 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान भी बजट में किया गया है। इसके तहत हर जिले के मशहूर उत्पाद को बाजार और हुनर को मंच प्रदान करने का कार्य होगा।
उन्होंने कहा प्रत्येक विधायक को 100-100 हैंडपंप अतिरिक्त दिए जाएंगे। शहरी क्षेत्रों में जिन स्थानों पर हैंडपंप की आवश्यकता नहीं है या हैंडपंप वहां पर ठीक ढंग से कार्य नहीं कर सकते, वहां पर 100 हैंडपंप के समतुल्य राशि के अंतर्गत सबमर्सिबल पम्प लगाने की व्यवस्था की जाएगी।


Post a Comment