वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये जिला अधिकारियो को योगी का निर्देश, तय सिमा में हो विकाश कार्य


वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये जिला अधिकारियो  को योगी का निर्देश, तय सिमा में हो विकाश कार्य
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन के तहत विभिन्न जनपदों में निर्मित होने वाले शौचालयों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा किया। 

वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये जिला अधिकारियो  को योगी का निर्देश


मुख्यमंत्री ने  सभी जनपदों के जिलाधिकारियों से उनके जिलों में शौचालय निर्माण कार्य की प्रगति की सीधे जानकारी लिया।  इन्हे तय सिमा में पूरा करने के निर्देश दिए। सीएम श्री योगी ने शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्तापरक ढंग से समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।


श्री योगी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के जेई/एईएस से प्रभावित जनपदों में शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में शौचालय निर्माण कार्य की प्रगति की प्रतिदिन आधे घण्टे समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव हर जनपद में इस कार्य की प्रगति की समीक्षा सप्ताह में एक दिन करेंगे।

ओडीएफ ग्रामों का सत्यापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडीएफ ग्रामों का सत्यापन अधिकृत समिति से करवाया जाए। सीएम ने शौचालयों का नाम ‘इज्जत घर’ रखने तथा इनकी जियो टैगिंग के निर्देश दिए। गंगा जी के किनारे व्यापक वृक्षारोपण के निर्देश दिए।

स्कूल चलो अभियान


मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 मार्च से 10 अप्रैल, 2018 तक संचालित किये जा रहे विशेष अभियान ‘सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह’ के तहत निर्धारित लक्ष्यों की हर हाल में पूर्ति की जाए। जेई और एईएस से प्रभावित 38 जनपदों में 2 अप्रैल से 16 अप्रैल, 2018 तक टीकाकरण अभियान चलेगा।  सभी जिलाधिकारियों को ‘स्कूल चलो अभियान’ को सफल बनाने के निर्देश दिए।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured