दर्जनों अबैध स्लाटर तोड़े, कुशीनगर बसहिया में सुबह से शाम तक होती रही छापेमारी


   
श्री यमुना प्रासद (पुलिस अधीक्षक कुशीनगर) छापा के दौरान
कुशीनगर : पशुओ के मांश के लिए चर्चित पडरौना कोतवाली के अंतर्गत आने वाला गांव बसहिया  में अबैध स्लाटर हाउसों के विरुध्द पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए कई स्लाटर हॉउस को धवस्त कर दिया। 


जनपद कुशीनगर के कोतवाली पड़रौना क्षेत्र के बसहियां में आज मुखवीर की सुचना पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री यमुना प्रसाद ने सुचना को संज्ञान लेकर आठ थानों की फोर्स लेकर 06 घण्टे तक लगातार सघन अभियान चलाया गया।  तथा भारी मात्रा में मांस हड्डियों के साथ पशुओं के चमड़े, पशु व पशु काटने का समान बरामद किया गया है।


इसके साथ अबैध रुप से चल रहे स्लाटर हाउसों को तुड़वाया गया। मौके से एक दर्जन जिवित गाय बछड़ो को बरामद किया गया व कुन्तलों मांस व हड्डियों को बरामद किया गया। तथा एक दर्जन अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured