सरकार के दोहरी नीति के चलते महिला प्रधान ने की इस्तीफे की पेशकश


Khutahi

कुशीनगर : जनपद के रामकोला विकास खंड के सबसे बड़े ग्रामसभा खुटही के ग्राम प्रधान किरन सहनी पत्नी बैधनाथ साहनी ने अधिकारियो द्वारा निर्माण कार्य के लिए दबाव बनाने से आजिज होकर शुक्रवार दिनांक 2 फरवरी 2018 को अपने पद से स्तीफा दे दिया है। 


वीडिओ  के माध्यम से डी पी आर ओं को भेजे अपने पत्र में बालू के किल्लत का जिक्र कर लिखा है कि ग्राम पंचायत में प्रधनमंत्री ग्रामीण आवास योजना, शौचालय, मॉडल स्कुल व अन्य विकास कार्यो के लिए बालू की जरूरत है जो बैध खनन द्वारा संभव नहीं हो पा रहा है। आप लोगो द्वारा उपरोक्त कार्यो को करने के लिए काफी दबाव दिया जा रहा है तथा कहा जा रहा है कि कही से बालू  से भी बालू का प्रवन्ध करके उक्त कार्यो को तत्काल पूरा कराये नहीं तो कार्यवाही की जाएगी। इधर उधर कही से बालू प्रवन्ध कराकर मॉडल स्कुल का कार्य कराने के लिए भेजने पर उप जिलाधिकारी व पुलिस द्वारा रोककर गाड़ी संख्या  UP 57 Q 2127 को सीज कर दिया गया है। इस तरह जनपद के अनेको ग्राम प्रधानों द्वारा मगवाई जा रही ट्राली को सीज कर दिया जा रहा है और पूछने पर कहाँ जा रहा है की बैध खनन नहीं हो रहा है तो बालू कहा से मिल रहा है।



इस स्थिति में विकास कार्यो को कराने के लिए दबाव बनाना और एस0 डी0 एम0 द्वारा अवरोध उत्पन्न करने से विकास कार्य को पूरा करना संभव नहीं है।

महिला प्रधान ने अपनी समस्याओं को सुनते हुए अपना त्यागपत्र की पेशकश की है। 



0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured