![]() |
| एसपी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव |
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ने बताया है कि समाजवादी
पार्टी का दसवां राष्ट्रीय सम्मेलन आगरा में पाँच अक्टूबर 2017 को तारघर के मैदान सदर बाजार, कैंट आगरा में होगा।
तारघर का मैदान सदर बाजार, कैंट आगरा में प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया
गया है। जिसमें 25 राज्यों के लगभग पन्द्रह हजार से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। समाजवादी सम्मेलन
में प्रतिनिधि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेंगे जिनका कार्यकाल नए
संविधान के तहत अब 5 वर्ष का होगा।
आगरा के सम्मेलन स्थल पर कल (5 अक्टूबर) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव प्रातः 9 बजे
झण्डारोहण करेंगे। सम्मेलन का उद्घाटन भी श्री यादव करेंगे। सम्मेलन में
आर्थिक राजनीतिक प्रस्ताव पेश होगा जिस पर प्रतिनिधि अपने विचार प्रस्ताव रखेंगे।
समाजवादी पार्टी का यह सम्मेलन भावी राजनीतिक दशा-दिशा को भी
प्रभावित करेगा क्योंकि इसमें वर्तमान राजनीतिक स्थितियों तथा राष्ट्र के
समक्ष अन्य ज्वलंत समस्याओं पर विचार किया जाएगा। एक तरह से इस सम्मेलन में
देश को जोड़ने और तोड़ने वालों राजनीती दलों के बीच निर्णायक संघर्ष की भी आधारशिला रखी
जाएगी। भाजपा देश को तोड़ने वाली पार्टी है जबकि श्री अखिलेश यादव देश को
जोड़ने वाली ताकतों का नेतृत्व कर रहे है।
एसपी के
सम्मेलन में इस बात पर भी चिंता जताई जाएगी कि केन्द्र और राज्य में भाजपा
सरकार के तीन वर्ष और 6 महीनों में विकास के सभी कार्य अवरूद्ध हो गए हैं।
भाजपा ने अपनी एक भी योजना लागू नहीं की है। उत्तर प्रदेश को प्रगति के
रास्ते पर ले जाने का जो प्रयास श्री अखिलेश यादव ने शुरू किया था उसमें हर
स्तर पर व्यवधान डाला जा रहा है। सम्मेलन में लोकसभा चुनाव 2019 की
तैयारियों और रणनीति पर भी विचार विमर्श होगा।
सम्मेलन के पूर्व 04
अक्टूबर 2017 को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी होगी जिसके पश्चात् 05ः00
बजे पत्रकार सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष एव पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव सम्बोधित
करेंगे।


Post a Comment