यूपी: कोरोना काल में आम आदमी पार्टी हर घर में पहुंचाएगी ऑक्सीमीटर

यूपी: कोरोना काल में आम आदमी पार्टी हर घर में पहुंचाएगी ऑक्सीमीटर


लखनऊ: देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है।  हर रोज नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश में भी कोरोना मरीजों की संख्या में उछाल देखने को मिला है। अब आम आदमी पार्टी की प्रदेश इकाई उत्तर प्रदेश के सभी गांव और शहरों में अपने कार्यकर्ताओं के जरिए लोगों तक ऑक्सीमीटर पहुंचाने का काम करेगी। 





आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी कार्यकर्ताओं से बात की और अपील की है कि वह गांव और शहरों में ऑक्सीमीटर की व्यवस्था करें। इससे जो लोग कोरोना से भयभीत हैं और जिनको कोरोना की आशंका हो रही है, वह ऑक्सीमीटर के जरिए अपना ऑक्सीजन लेवल जांच कर सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर अपने आप को भर्ती भी करा सकेंगे। 




राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने बताया कि इसके चलते आम आदमी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के जरिए उन सभी लोगों तक पहुंचेगी, जिनको कोरोना होने की शंका है या जो लोग सांस नहीं ले पा रहे हैं या जिनको बुखार है। पार्टी के कार्यकर्ता चंदा इकट्ठा करके ऑक्सीमीटर खरीदेंगे। 





इसके बाद हर गांव में और शहर में जाकर अपने नाम की पर्ची, मोबाइल नंबर सहित हर घर को उपलब्ध कराएंगे ताकि जरूरत के समय लोग उनको कॉल करके मशीन मंगा सकें. संजय सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता वहां पर पहुंचकर मशीन को सैनिटाइज करके उन्हें देंगे।  जिनको मशीन चलानी नहीं आती है, हमारे कार्यकर्ता उनको सिखा भी देंगे। वहीं संजय सिंह ने कोरोना काल में बनाई गई सीएम योगी आदित्यनाथ की टीम इलेवन को क्रिकेट की टीम बता डाला। सांसद ने कहा कि यह टीम कोरोना से लड़ने के लिए नहीं बनाई गई क्योंकि टीम में एक भी डॉक्टर या एक्सपर्ट नहीं है, जो सही सलाह दे सके। 

यूपी की योगी सरकार पर निशाना


इसके अलावा संजय सिंह ने यूपी में बढ़ रहे अपराध, फिरौती और अपहरण की घटनाओं पर भी योगी सरकार पर निशाना साधा। संजय सिंह ने कहा कि सीएम योगी ने कहा था कि गुंडाराज खत्म होगा और राम राज आएगा। लेकिन न गुंडाराज खत्म हुआ और न ही रामराज आया बल्कि फिरौती प्रदेश जरूर बन गया। 





संजय सिंह का मायावती पर भी हमला


इसके अलावा राजस्थान की घटना को लेकर संजय सिंह उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर भी जमकर बरसे। संजय सिंह ने कहा कि मायावती दलितों के लिए आवाज नहीं उठाती हैं। वह अब बीजेपी की बी टीम के तौर पर यूपी में काम कर रही हैं. बीजेपी और कांग्रेस पार्टियां अवसरवादी पार्टी हैं। दोनों राष्ट्रीय पार्टियां जनता और देश के बारे में नहीं सोचती हैं। जिस तरह दोनों पार्टियां कोरोना काल में राजस्थान में सियासत कर रही हैं, वह शर्मसार करने वाला है। 

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी, LG से कहें कि सरकार का फैसला न रोकें

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured