![]() |
| Covid-19 से यूपी सरकार की मंत्री कमल रानी वरुण का निधन, 18 जुलाई से SGPGI में चल रहा था इलाज |
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप उत्तर प्रदेश में लगातार बना हुआ है। योगी आदित्यनाथ सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का रविवार को निधन हो गया। वह कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती थी।
आज दिनांक 02.08.2020 को प्रातः लगभग 9:30 बजे श्रीमती कमल रानी वरुण जी, मंत्री प्राविधिक शिक्षा का SGPGI, लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया है। श्रीमती वरुण जी घाटमपुर, कानपुर नगर से विधायक थीं।
यह भी पढ़े - कुशीनगर में Covid-19 के 28 नये मिले संक्रमित
इससे पूर्व श्रीमती वरुण जी 11वीं व 12वीं लोकसभा की सदस्य थीं। श्रीमती वरुण जी ने एक जनप्रतिनिधि के रूप में जन आकांक्षाओं का सम्मान रखा।
मंत्री के रूप में विभागीय कार्यों को कुशलतापूर्वक निर्वहन करने में सराहनीय योगदान दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने दिया श्रद्धांजलि
उनका निधन समाज और सरकार के लिये अपूरणीय क्षति है। मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गम्भीर संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा '' उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है। प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति! "
उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है।— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 2, 2020
प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया।
उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति!


Post a Comment