भूमि पूजन के बाद सीएम योगी ने किया ट्वीट कर बोले, ये 'रामराज्य' और 'नए भारत निर्माण' के युग का प्रारंभ है

अयोध्या में भूमि पूजन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि श्री राम मंदिर की आधारशिला रखना, एक नवीन युग के प्रारंभ का सुअवसर है। यह नया युग लोककल्याण के लिए तपोमयी सेवा का है। यह युग रामराज्य का है।







लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन के बाद बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से राम मंदिर की आधारशिला रखना नवीन युग का प्रारंभ है और यह युग 'रामराज्य' और 'नए भारत के निर्माण' का है। 






सीएम योगी ने ट्वीट किया कि, ''आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा श्री राम मंदिर की आधारशिला रखना, एक नवीन युग के प्रारंभ का सुअवसर है। यह नया युग लोककल्याण के लिए तपोमयी सेवा का है। यह युग रामराज्य का है। यह युग प्रभु श्री राम के आदर्शों के अनुरूप नए भारत के निर्माण का है। जय श्री राम!.''





सीएम योगी ने अपने अगले ट्वीट में कहा कि, ''श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन का यह अवसर, गौरव का है, आह्लाद का है, संतोष का है, सत्यजीत करुणा का है. हम भाग्यशाली हैं कि प्रभु श्रीराम ने हमें इस ऐतिहासिक घटना के साक्षी होने का सकल आशीष प्रदान किया.''





मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, "मर्यादा के प्रतिमान, पुरुषोत्तम, श्रीअवधपुरी के प्राणप्रिय राजा श्रीराम के दिव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  जी के प्रति आभार।
भाव-विभोर करने वाले इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रत्येक देशवासी का मन आह्लादित है, हर्षित और मुदित है।"










0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured