![]() |
| उत्तर प्रदेश पुलिस कुशीनगर |
कुशीनगर : जनपद के पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में व समस्त क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में नोबल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु लॉकडाउन के दौरान फ्लैग मार्च किया गया।
थाना क्षेत्र कुबेरस्थान में बाईक द्वारा फ्लैग मार्च व लाउडहेलर के माध्यम से सभी नगर वासियों से भी अपील की गयी कि लॉकडाउन की अवधि 17.05.2020 तक बढा दी गयी है।
जनपद में धारा-144 लागू है। मात्र आवश्यक कार्य हेतु ही अपने घरों से बाहर निकलें व कार्य पूर्ण हो जानें पर तत्काल अपने घर वापस चले जायें। कहीं पर भी भीड़ न लगायें। लोगों से सोशल डिस्टेन्स बना कर रखें। अपने घर पर ही रहकर विशेष कर छोटे बच्चों किशोर एवं वरिष्ठ नागरिक गण व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। बार-बार अपने हाथों को साबुन से धुलते रहे। घर से जब भी बाहर निकलें मास्क पहनकर निकलें।


Post a Comment