खड्डा : जनपद कुशीनगर के कोटवा पकड़ियार बाजारके विद्युत उपकेंद्र के पास सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौजूद लोगों के सहयोग से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।
कटाई भरपुरवा निवासी राकेश भारती (35) और महबूब (38) शुक्रवार को गांव के ही एक व्यक्ति की बाइक लेकर कोटवा बाजार आए थे। दोपहर बाद यहां से लौटते समय घुघली-नौरंगिया मार्ग पर रामपुर कोटवा विद्युत उपकेंद्र के समीप इनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
बाइक चला रहे राकेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा महबूब गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया।


Post a Comment