कनिका कपूर की बड़ी लापरवाही के कारण कोरोना वायरस से संक्रमित पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

image credit - Daily Window


लखनऊ : कनिका कपूर के साथ लखनऊ में शुक्रवार को चार और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो गई है। विख्यात बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर 15 मार्च को लंदन से आने के बाद कई जगह भ्रमण पर थीं।


लखनऊ में पॉश एरिया एरिया महानगर के शालीमार गैलेंट में रहने वाली चर्चित सिंगर कनिका कपूर में आज कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो गई है। उनको किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में तीन अन्य लोगों के साथ भर्ती कराया गया, इसके बाद संजय गांधी पीजीआई भेजा गया है।

वे 15 मार्च को लंदन से लखनऊ से आई थीं। एयरपोर्ट पर वॉशरूम में छिप कर निकल गईं। हालांकि उनके पिता राजीव कपूर का दावा है कि वह लखनऊ एयरपोर्ट पर प्रापर स्कैनिंग के बाद ही बाहर निकली थी सिंगर कनिका कपूर के भाई ने कहा वह लंदन गई थी और वापस आने के बाद उसने गले में खराश और फ्लू की शिकायत की। 


हमने उनका टेस्ट करवाया और यह पॉज़िटिव आया लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में आयोजित उनकी पार्टी में करीब 125 लोग शामिल हुए थे। कनिका कपूर के पिता ने बताया कि लंदन से आने के बाद कनिका तीन पार्टियों में जा चुकी हैं। इस दौरान वह करीब 400 लोगों से मिलीं। 


कनिका पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के यहां पार्टी में शामिल हुई थीं। वह एक बड़े कारोबारी के घर आयोजित पार्टी में भी गई थीं। जिसको लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured