![]() |
| DM and SP Kushinagr |
कुशीनगर : आज दिनांक 30/08/2019 को मोहर्रम/गणेश पूजा के दृष्टिगत सुरक्षा एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु कोतवाली नगर थाना प्रांगण में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री विनोद कुमार मिश्र द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ त्यौहार को शान्ति पूर्ण माहौल व भाईचारे की भावना से सम्पन्न कराने की अपील की गई।
इस मौके पर एसडीएम सदर, सिटी मजिस्ट्रेट, मोहर्रम कमेटी एवं गणेश पूजा समितियों के पदाधिकारी गण मौजूद रहे तथा अन्य अधिकारी व जनपद के सम्मानित महानुभाव सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Post a Comment