![]() |
| उत्तर पुलिस कुशीनगर |
कुशीनगर : जनपद में पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
पुलिस ने अन्तर्राज्यीय अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। एक अदद मीनी ट्रक वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही 260 पेटी में कुल 12480 शीशी क्रेजी रोमियो शराब प्रत्येक शीशी 180 ML, 2200 लीटर से अधिक (कीमत लगभग 05 लाख रुपये) के साथ एक शातिर शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्याही किया।


Post a Comment