![]() |
| आरपीएनसिंह |
कुशीनगर : लोकसभा चुनाव में कुशीनगर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार श्री आरपीएन सिंह ने प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट के जरिये तंज कसा है।
श्री सिंह ने पीएम पर ट्वीट कर लिखा है कि, ' मेरे कुशीनगर का चायवाला बहुत ईमानदार और मेहनती है। यहाँ की चाय में सच्चाई की ख़ुशबू है । यहाँ कोई झूठे वादे और जुमलेबाज़ी नहीं करता और मेरे कुशीनगर में झूठ और हवाई बातों की कोई जगह नहीं है।'
मेरे कुशीनगर का चायवाला बहुत ईमानदार और मेहनती है। यहाँ की चाय में सच्चाई की ख़ुशबू है । यहाँ कोई झूठे वादे और जुमलेबाज़ी नहीं करता और मेरे कुशीनगर में झूठ और हवाई बातों की कोई जगह नहीं है। pic.twitter.com/BUjUDZAcOq— RPN Singh (@SinghRPN) May 9, 2019
बतादे कि कुँवर आरपीएन सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता हैं वे सन् 1997-1999 तक युवा कांग्रेस उत्तर-प्रदेश के अध्यक्ष व ऑल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के सचिव रह चुके हैं। वर्तमान में वे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व झारखंड के प्रदेश प्रभारी हैं। आरपीएन सिंह को भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री, भारत सरकार,पेट्रोलियम राज्य मंत्री व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के पडरौना विधानसभा से सन् 1997-2009 तक विधायक रह चुके हैं! पंद्रहवी लोकसभा में कुशीनगर संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। उन्हें पडरौना के राजा साहब के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने 7 दिसंबर 2002 को एनडीटीवी की पत्रकार सोनिया सिंह से शादी की पिता स्व० सीपीएन सिंह इंदिरा गाँधी कैबिनेट में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री रहे।


Post a Comment