मधुशालाओ के इर्दगिर्द लोकसभा चुनाव तक अगर शराब पिये तो खैर नही - पुलिस अधीक्षक

UPP Kushinagar


झुंड में बैठ कर शराब पीने और पिलाने वालो के विरुद्ध होगी कार्यवाही : पुलिस अधीक्षक






आदर्श चुनाव आचार सहिंता औऱ आगमी होली के त्यौहार को लेकर मधुशाला पर लगने वाली भीड़ को लेकर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर राजीव नरायण मिश्र काफी संजीदा औऱ एक्शन मुड़ में है। उन्होंने जनपद में अपने मातहतों के साथ आम अवाम से एक गुजारिश के साथ ही साथ चेतवानी दी है की अगर होली के पर्ब के नाम पर युवा बर्ग के साथ बहुत सारे लोग शराब के सेवन करते है। 



ऐसे लोग शराब की दुकानों के इर्दगिर्द खाने पीने के दुकानों में अनावश्यक बैठते है, जिसमे कुछ शरारती तत्व,व अराजक तत्व आपस मे भीड़ जाते है,और माहौल को खराब करते है। 


इसलिए एतिहात के तौर पर आगमी लोकसभा चुनाव, होली त्यौहार को देखते हुये शहर के साथ साथ गांव के शराब के दुकानदारों को निर्देश दिया जा रहा है की शराब के दुकान के अगल बगल में किसी भी ब्यक्ति को शराब का सेवन नही करने दे।




पुलिस अधीक्षक ने अपने चेतावनी लहजे में कहा की अगर होली त्यौहार के नाम पर मदिरा दुकान के अगल बगल में शराब सेवन करते कोई पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित होगी। इतना ही नही दुकानदार के खिलाफ भी शख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured