खैरा की लकड़ी से लदी ट्रक को तरयासुजान पुलिस ने पकड़ा, चालक फरार

खैरा की लकड़ी से लदी ट्रक को तरयासुजान पुलिस ने पकड़ा,चालक फरार



कुशीनगर : जनपद में लगतार चलाये जा रहे पुलिस अधीक्षक राजीव नरायण मिश्र के द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध मुहिम में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राणा महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आज तरयासुजान पुलिस ने अबैध तरीके से ले जाये जा रहे एक ट्रक खैरा की लकड़ी को बरामद करने में कामयाब हुई है।




यह भी पढ़े - कप्तानगंज क्षेत्र के पचार में बंद कमरे में मिलीं सड़ी हुई तीन लाशें



मुखबीर के सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान सुशील कुमार शुक्ल के नेतृत्व में अतिरिक्त निरीक्षक रामविलाश यादव हमराह उप निरीक्षक संजय सिंह,रामलक्ष्मण सिह,सन्दीप यादव,बिश्वजीत यादव को साथ लेकर राष्ट्रीय राज मार्ग 28 हरिहरपुर के पास ट्रक सख्या एच् आर 37 डी 4185 में भरे अबैध खैरा की लकड़ी को पकड़ने में कामयाब हो गये, लेकिन ट्रक चालक मौके का लाभ लेकर भागने में सफल हो गया। उक्त लकड़ी नागालैंड डिमापुर से हरियाणा जा रहा था, इससे खैर बनाया जाता है।





यह भी पढ़े - सड़क दुर्घटना में मौत के बाद गांव अवरवा सोफीगंज में छाया मातम


0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured