![]() |
| दो शराबियो का झगड़ा छुड़ाने गए दुकानदार को कुदाल से काटा |
कुशीनगर में पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव चन्दरपुर में ईंट भट्ठे पर ईंट की पथाई करने आये छत्तीस गढ निवासी पिता और पुत्र नशे में धूत होकर आपस में मारपीट कर रहे थे।
पास में ही दुकान किए चन्दरपुर निवासी मुंसरिम बीच बचाव कर झगड़ा छुड़ा रहा था कि इसी बीच आरोपी गोविन्द ने मुंसरिम को कुदाल से कई बार प्रहार कर दिया तथा मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़े - कुशीनगर के हेतिमपुर में फाइटर प्लेन क्रैश, पायलट ने पैराशूट का प्रयोग कर बचाई जान
गंभीर रूप से घायल मुंसरिम को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मुंसरिम की मौत हो गई।
परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे तथा घटना के बाबत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है।


Post a Comment