![]() |
| यूपी पुलिस कुशीनगर |
कुशीनगर : आज दिनांक 14.01.2019 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री राजीव नारायण मिश्र द्वारा थाना अहिरौली बाजार के थाना परिसर एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
बाद निरीक्षण थाना प्रांगण में आयोजित ग्राम चौकीदार सम्मेलन कार्यक्रम में चौकीदारो को साफा एव कम्बल का बितरण किया गया।
वरिष्ठतम् बुजुर्ग चौकीदार को साफा बाधकर सम्मानित किया गया तथा चौकीदारों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर निस्तारण हेतु संबन्धित को निर्देश दिया। अपने सम्बोधन में चौकीदारों को उनके अधिकार एंव कर्तव्यों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हे सूचना तंन्त्र की महत्वपूर्ण कड़ी बताया जिनसे थानों को अपराध पर नियंत्रण करने में सहायता प्राप्त होती है।
यह भी पढ़े - कुशीनगर पुलिस अधीक्षक ने ग्राहक सेवा केन्द्रों की सुरक्षा व्यस्था का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक श्री राजीव नरायण मिश्र द्वारा चौकीदारों को अधिक से अधिक सूचना संकलन हेतु प्रोत्साहित किया गया।


Post a Comment