कुशीनगर पुलिस ने पकड़ा पशुओं से भरा कंटेनर

कुशीनगर पुलिस ने पकड़ा पशुओं से भरा कंटेनर
कुशीनगर पुलिस ने पकड़ा पशुओं से भरा कंटेनर



कुशीनगर : जनपद के कसया पुलिस ने बुधवार को राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर हेतिमपुर के पास हरदोई से सीवान जा रहा गोवंशीय पशुओं से भरा कंटेनर पकड़ा। पुलिस ने ड्राइवर, खलासी सहित तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।



बुधवार को सीओ कसया ओमपाल सिंह की अगुवाई में राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कंटेनर को देख रोक लिया।



पूछताछ में चालक ने बताया कि कंटेनर में एसी है, लेकिन चालक की बातचीत पर पुलिस को विश्वास नहीं हुआ और कंटेनर की तलाशी ली गई। जिसमें एसी की जगह गोवंशीय पशु मिले। उसके बाद पुलिस ने कंटेनर को थाने भेजवाया। जहां ट्रैक्टर और क्रेन की मदद से पशुओं को कंटेनर से उतारा गया। कुल 20 बैलों में से छह की मौत हो चुकी थी।



पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों के बारे में सीओ कसया ने बताया कि कंटेनर चालक मैनुद्दीन निवासी सीतापुर, खलासी हनीफ निवासी लखीमपुर व मुहम्मद आसीन निवासी खैराबाद के हैं। इनके खिलाफ पशु क्रूरता व गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।


वाहन को सीज कर मृत बैलों को दफन करा दिया गया है। शेष सात जोड़े बैलों को लोगों में सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured