तरयासुजान : जनपद कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र के गडहिया चिंतामणि में एक बगीचे में बीस बर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका हुआ ग्रामीणों द्वारा देखा गया।,सूचना पर पहुची मुकामी तरयासुजान पुलिस ने पेड़ से शव को उतारा,।जिसकी पहचान स्थानीय तरयासुजान थाना क्षेत्र के बेदुपार निवासी सतेंद्र कुशवाहा पुत्र नगीना कुशवाहा उम्र 20 बर्ष के रुप मे हुई है। जिसकी जेब से एक सौ की एक नोट और दस की दो नोट मिला है।
सूचना पाकर घर वाले भी मौके पर पहुँच गए है, उन लोगो के अनुसार लड़का कल रिस्तेदारी में जाने के लिये घर से निकला था।


Post a Comment