गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर पुलिस लाइन्स कुशीनगर में भव्य परेड का आयोजन

गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर पुलिस लाइन्स कुशीनगर में भव्य परेड का आयोजन


कुशीनगर : आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड पर पुलिस बल द्वारा भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश मा0 श्री स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा ध्वजारोहण कर रैतिक परेड का निरीक्षण किया गया। 


पुलिस अधीक्षक कुशीनगर राजीव नारायण मिश्र द्वारा समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलायी गयी। भव्य रूप से सजे हुए पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउंड में जवानों द्वारा परेड का शानदार प्रदर्शन किया गया। 

यह भी पढ़े - कुशीनगर : पुलिस ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लिया शपथ



क्षेत्राधिकारी सदर श्री नितेश प्रताप सिंह द्वारा वतौर परेड कमाण्डर परेड की अगुवाई की गयी, मा0 मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण को उत्कृष्ट सेवा-सम्मान व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 


विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनोहारिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया| गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मा0 जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी कुशीनगर डा0 अनिल कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री गौरव वंशवाल, अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरिगोविन्द मिश्रा एंव समस्त क्षेत्राधिकारीगण / प्रभारी निरीक्षक / थानाध्य़क्ष, शाखा प्रभारी,प्रिंट/इलेक्ट्रानिक मीडिया व विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकगण / अभिभावकगण आदि उपस्थित रहे।


यह भी पढ़े - कुशीनगर : कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर गड्ढे में पलटा टेंपो, यात्री की मौत, सात घायल

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured