बैंक से पैसा निकाल जा रही महिला से 60 हजार ले भागे उचक्के

बैंक से पैसा निकाल जा रही महिला से 60 हजार ले भागे उचक्के
बैंक से पैसा निकाल जा रही महिला से 60 हजार ले भागे उचक्के


सुकरौली, कुशीनगर : हाटा कोतवाली के सुकरौली बाजार स्थित पूर्वांचल बैंक से पैसा निकालने आयी कोतवाली क्षेत्र के पिडरा भेड़िहारी निवासी बैटरी पत्नी ठाकुर बुधवार के अपरान्ह लगभग डेढ़ बजे बैंक पहुची। 

कुशीनगर एसपी की सूझ बुझ से बच गयी कई लोगो की जिन्दगी



बैंक में पैसा निकालने के लिए बैंक में पहले से खड़े कुछ युवको से फार्म भरवाया और पैसा निकालने के लिए लाइन में लग गयी। पैसा निकालने के बाद एक झोले में पासबुक, आधार कार्ड, पैनकार्ड रखा था। 60 हजार रुपये रखकर अकेले ही घर जाने लगी। अभी वह सुकरौली कस्बे से आगे ही पहुची थी कि दो युवक जो बाइक से थे उसका पैसा रखा हुआ झोला छीन कर फरार हो गए। 



कुशीनगर - अबैध शस्त्र सहित पशु तस्कर गिरफ्तार


महिला शोर मचाते हुए वापस बैंक पहुंच घटना की जानकारी मुकामी पुलिस को दी। मुकामी पुलिस घटना की जांच करने में जुटी हुई है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured