![]() |
| कुशीनगर : थाना क्षेत्र कुबेरस्थान के गांव गंगौली में जमीनी विवाद में दो की मौत कई गंभीर रूप से घायल |
कुशीनगर : जनपद के थाना क्षेत्र कुबेरस्थान के गांव गगौली में दो पक्षों में जमीन को लेकर बड़ा विवाद हो गया। ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है की गांव के ही शिवबचन सिंह ने हाल के दिनों में एक भूमि बैनामा लिया था। जिस पर उनका कब्जा नही मिल पाया तथा उसी जमीन पर उसी गांव के देवनारायन ने अपनी जमीन बताकर कब्जा कर रखा था।
विवादित जमीन पर वर्तमान में सागौन पेड़ लगा हुआ है। उसी पेड़ की शाखाओं को काटने की सूचना पर शिवबचन अपने भाई जितेंद्र के साथ पहुचे जहाँ दोनों तरफ से कहासुनी के दौरान देवनारायण के परिजनों द्वारा गड़ासे से वार कर दिया गया। जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गये तथा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन दोनों को मृत घोषित कर दिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के पगार मिश्रौली गांव का निवासी युवक लापता
वहीं इस मारपीट के दौरान मृतक शिवबचन के घर से कई अन्य लोगों को भी गंभीर चोट आयीं है जिनका अस्पताल ईलाज चल रहा है।
उक्त घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कुशीनगर पुलिस अधीक्षक श्री राजीव नारायण मिश्र अपने पुलिस बल के साथ घटना का जायजा लिया। इस उचित कार्यवाही शुरू कर दिया।


Post a Comment