![]() |
| गरीबी से दो सगे भाइयों की मौत से ग्रामीणों में गुस्सा, जिम्मेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग |
पडरौना कुशीनगर : खिरकिया मुसहर बस्ती में शुक्रवार को 12 घंटे के अंदर बीमारी और गरीबी से दो सगे भाइयों की मौत से ग्रामीणों में गुस्सा है। जिम्मेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर शनिवार की सुबह पूर्वांचल किसान यूनियन की अगुवाई में गांव में ही शव रखकर धरना दिया। वे लोग स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंच गए और 24 घंटे के अंदर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
गांव में दो मौत से हड़कंप मचा हुआ है। पडरौना ब्लॉक के खिरकिया मुसहर बस्ती के 22 वर्षीय फेकू मुसहर की तबियत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। लोगों के मुताबिक फेंकू सांस की बीमारी से पीड़ित था। घर की आर्थिक स्थिति खराब हो जाने के कारण उसका समय पर ठीक से इलाज नहीं हो पाया और शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
ग्राहक बन एसडीएम पहुंचे मॉडल शॉप, अधिक पैसे लेने पर सील किया मॉडल शॉप
वहीं गरीबी और बीमारी के कारण उसके सगे भाई 16 वर्षीय पप्पू की मौत शुक्रवार की देर रात उपचार के दौरान जिला अस्पताल में हो गई। दो सगे भाइयों की मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष पप्पू पांडेय की अगुवाई में लोगों ने मृतक पप्पू के शव को गांव में रखकर धरना शुरू कर दिया।
कुशीनगर - पुलिस ने पकड़ा पंजाब EX प्रीमियम लिंकर अवैध शराब
पांडेय ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम कभी गांव में नही जाती है, जिसके कारण गरीबों का समय से उपचार नहीं हो पाता और गरीब मौत के आगोश में शमा जा रहे हैं। धरना की सूचना पर एसडीएम गुलाब चंद मौके पर पहुंचे और 24 घंटे के अंदर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
डीएम ने बताया कि खिरकिया गांव की मुसहर बस्ती के दो भाइयों की मौत टीबी से हुई है। उनका जिला अस्पताल में इलाज हो रहा था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच एसडीएम सदर को सौंपी है।


Post a Comment