उत्तर प्रदेश के बस्ती में एनएच 28 पर फुटहिया तिराहे के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिर गया है। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। वहीं 2 लोग मलबे में फंस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन करके निकाला गया। यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय प्रशासन को तुरंत राहत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के एक कम्पनी द्वारा बनाये जा रहे इस फ्लाईओवर को गिरता देख लोगों ने आवाज लगाकर पांच लोगों की जान भी बचायी। फ्लाईओवर के मलबे के नीचे आकर कुछ लोग घायल हो गये, जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा गया है।
Basti: Rescue operation is still underway at the site where lintel of a flyover on National Highway 28 collapsed in Basti earlier this morning. CM Yogi Adityanath has ordered the local administration for an immediate rescue operation & to resume the traffic. pic.twitter.com/9c4GVCAFSu— ANI UP (@ANINewsUP) August 11, 2018
शनिवार सुबह हुए इस हादसे पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को राहत व बचाव कार्य के लिए निर्देश दिया।
शिक्षामित्रों को मिला AAP का साथ, संजय सिंह ने संसद में उठाया शिक्षा मित्रो का मुद्दा
भष्टाचार पर कब होगी कार्यवाही
ये तो साफ है कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरना भष्टाचार का जीता जगता सबूत है। पुल का निर्माण निर्धारित नियमो का अनदेखी कर नियम कानून को ताख पर रख कर बनाया जाता है। निचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए है। हद तो तब होती है जब सरकार द्वारा उनपर कार्यवाही के नाम पर सिर्फ लीपा पोती होती है। हालही में वराणसी में हुए पुल हादसे में क्या हुआ अभी तक कोई जबाब नहीं है।
बता दें कि इसके पहले 19 मई 2018 को वाराणसी के कैंट एरिया में फ्लाईओवर गिरने का हादसा हुआ था। जिसमें 18 लोग मारे गए थे।
मुख्यमंत्री ने किया विद्यालयों का निरीक्षण, वृहद स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
'ना-काम सरकार' अपने भ्रष्टाचार की जांच के लिए बनाए स्थायी आयोग - अखिलेश यादव
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बस्ती में नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर गिरने पर योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इस सरकार में एक तो कोई काम हो नहीं रहा है और जो हो भी रहा है उसकी दुर्दशा है। अब तो सरकार को अपने कामों की कमी व भ्रष्टाचार की जांच के लिए कोई स्थायी आयोग बना देना चाहिए।
बस्ती में बन रहे नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर गिरने से हताहत लोगों को सरकार तुरंत राहत पहुँचाए. इस ‘ना-काम सरकार’ में कोई काम नहीं हो रहा है और जो एकआध हो भी रहा है, तो उसकी ये दुर्दशा है. अब तो सरकार को अपने कामों की कमी व भ्रष्टाचार की जाँच के लिए कोई स्थायी आयोग ही बना देना चाहिए. pic.twitter.com/hX6fPQV2bD— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 11, 2018
बस्ती के जिलाधिकारी ने बयान जारी कर बताया कि हादसे में कोई मृत्यु नहीं हुई है। वहीं, घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बैरीकेटिंग व सावधानियां लेने के बाद हाईवे का यातायात अब फिर सामान्य कर दिया गया है।


Post a Comment