आरएसएस कार्यकर्ता की फिरोजाबाद में गोली मारकर हत्या, योगी ने जताया दुःख

आरएसएस कार्यकर्ता की फिरोजाबाद में गोली मारकर हत्या, योगी ने जताया दुःख
आरएसएस कार्यकर्ता की फिरोजाबाद में गोली मारकर हत्या, योगी ने जताया दुःख 



यूपी के जनपद फिरोजाबाद जिले में मंगलवार रात को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता संदीप शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने आरएसएस कार्यकर्ता को उस वक्त गोली मारी, जब वह घर के बाहर टहल रहा था। हत्या के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। आनन-फानन में गोली लगने से घायल संदीप शर्मा को परिजन जिला अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद फिरोज़ाबाद के दयालनगर निवासी श्री संदीप शर्मा की हत्या पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को 05 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा किया है।

यह भी पढ़े - BJP की गलत नीतियों से अन्नदाता आत्महत्या करने को विवश, जीएसटी और नोटबन्दी से अर्थव्यवस्था चैपट - सपा


इसके अतिरिक्त ‘मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना’ से भी 05 लाख रुपये की राहत राशि मृतक के परिजनों को प्रदान की जाएगी। इस राशि का वितरण शीघ्र ही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

श्री योगी आदित्यनाथ  ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति सहानुभूति एवं संवेदना व्यक्त की है। इस घटना की जांच कर इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े - Kushinagar - पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पकड़े एक ट्रक शराब



0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured