![]() |
| तमकुही SDM और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पकड़ा बालू |
कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर में पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री रामकृष्ण तिवारी, उप जिलाधिकारी तमकुही श्री त्रिभुवन ने आज दिनाक 02/06/2018 समय 2 बजे दोपहर को क्षेत्राधिकारी तमकुही के साथ बिहार -उत्तर प्रदेश सीमा पर हो रहे अवैध खनन की शिकायत के क्रम मे निरीक्षण किया गया। मौके पर चार ट्राली ट्रैक्टर सहित बालू की गाड़ी पाई गई।
यह भी पढ़े - गरीबो के राशन का बड़ा घोटाला, उप जिलाधिकारी ने छापेमारी कर माफिया को किया गिरफ्तार
उप जिलाधिकारी तमकुही श्री त्रिभुवन द्वारा बिहार के खनन क्षेत्र काे भी देखा गया। बताया गया कि खनन पट्टा ओमप्रकाश यादव का है, ई-चालान भी दिखाया गया है। तीन ट्राली का अभिलेख दिखाया गया, एक ट्राली का अभिलेख नही प्रस्तुत करने पर थाना तरया सुजान मे सीज किया गया। साथ ही पट्टा सन्चालक को निर्देशित किया गया कि बिहार की राजस्व टीम से पट्टा क्षेत्र की रिपोर्ट प्रेषित करे ताकि जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया जा सके।


Post a Comment