![]() |
| कुशीनगर इंटरनेशनल एअरपोर्ट का प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण |
कुशीनगर इंटरनेशनल एअरपोर्ट का अक्टूबर नवम्बर में होगा लोकार्पण
बौद्ध धर्म के प्रसिद्ध एव महत्वपूर्ण स्थलों में से एक कुशीनगर को हवाई सुविधाओं से जोड़ने की तैयारी तो सन उन्नीस सौ पंचानबे से मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल में सुरु हो गयी थी। लेकिन 23 साल बीतने के बाद भी एअरपोर्ट का काम अभी भी अधूरा है। लेकिन अब जनपद कुशीनगर के कसया में स्थित कुशीनगर इंटरनेशनल एअरपोर्ट को शुरू करने की पहल तेज हुई है। जिससे कुशीनगर एअरपोर्ट के बाकि कामो को जल्द से जल्द ख़तम कर एयरपोर्ट चालू करने की कार्यवाही शुरू हो गयी है।
यह भी पढ़े - कुशीनगर : तमकुहीराज मे बालू माफियाओं पर SDM ने किया बड़ी कार्यवाही
कुशीनगर इंटरनेशनल एअरपोर्ट का लोकार्पण के सम्बन्ध में कुशीनगर माननीय सांसद श्री राजेश पांडेय ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को 9 जून 2018 को पत्र लिखा है।
सांसद का प्रधानमंत्री को कुशीनगर एअरपोर्ट लोकार्पण के लिए पत्र
उन्होंने लिखा है कि, ''अत्यंत बिनम्रता पूर्वक आपको स्मरण करना चाहता हु कि दिनांक 5 अप्रैल 2018 को कुशीनगर के परिचय एव महत्व पर प्रकाशित काफी टेबल बुक आपको समर्पित करते समय मैंने आपको कुशीनगर के निवासियों की भावना से अवगत कराते हुए आपके द्वारा निर्माणधीन कुशीनगर इंटरनेशनल एअरपोर्ट का लोकार्पण हेतु कुशीनगर आने का अनुरोध किया था।
साथही पूर्वांचल के कुशीनगर और आस पास के जनपदों की आर्थिक तस्वीर बदलने हेतु कुशीनगर को उन 14 देशो से जोड़ना जहा से बौद्ध तीर्थयात्री आएंगे। जिसके फलस्वरूप प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से उन हजारो परिवारों के लिए रोजगार सृजन होगा। आपसे उन 14 सोर्स कंट्रीज के मुखियाओं का एक सम्मलेन उसी तिथि को कुशीनगर में आयोजन करने का अनुरोध किया था। ताकि आपकी अंतर्राष्टीय लोकप्रियता एव प्रभाव से कुशीनगर उसी दिन उन 14 देशो से जुड़ जाय जिनसे अन्यथा जुड़ने में बर्षो का समय लग जायेगा।
इस प्रस्ताव पर आपने कृपापूर्वक अपनी सहमति भी प्रदान की थी। जिसके लिए मै कुशीनगर का सांसद होने के नाते अपने समस्त कुशीनगर जनपद निवासियों की ओर से आपका हृदय से आभार ब्यक्त करता हु।
साथही अत्यंत बिनम्रता से आपसे कुशीनगर इंटरनेशनल एअरपोर्ट के लोकार्पण हेतु कुशीनगर आगमन का अनुरोध करते हुए अक्टूबर नवम्बर माह में अपनी सुबिधा से कोई तिथि निर्धारत करने की प्राथना करता हु।''
यह भी पढ़े - कुशीनगर एयरपोर्ट को 15 जून से पूर्व एयरपोर्ट का कार्य पूरा कराने का डीएम का निर्देश
प्रधानमंत्री करेगे लोकार्पण तिथि कि घोषणा
बतादे कि प्रधानमंत्री द्वारा डेट की घोषणा होगी लेकिन अक्टूबर और नवम्बर में ही होगा। कुशीनगर और आस पास के जनपदों के लोगो का इंतजार ख़त्म हो जायेगा। पूर्वांचल के गल्फ देशो में रह रहे लोगो को कुशीनगर इंटरनेशनल एअरपोर्ट के लोकार्पण का बेशब्री से इंतजार है।



Post a Comment