![]() |
| बेकाबू कार पेड़ से टकराई, तीन घायल |
कुशीनगर : उत्तर प्रदेश जनपद कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया बाजार के पास कसया-सेवरही मार्ग पर शनिवार को दिन के करीब साढ़े दस बजे एक बेकाबू कार पेड़ से जा टकराई। इसमें सवार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां एक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
यह भी पढ़े - सपा का बीजेपी पर पलटवार, अखिलेश को बदनाम करने की साजिस
जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के पड़री गांव के धन टोली निवासी संदीप यादव पुत्र रामहरी यादव (25) की 18 जून को शादी है। अपने शादी की तैयारियों के लिए सामान की खरीददारी करने के लिए संदीप अपने रिश्तेदार सचिन यादव व चालक अरविंद के साथ कार से गुरवलिया बाजार जा रहा था। गुरवलिया बाजार के पूर्वी चौराहा से 300 मीटर पहले अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई।
यह भी पढ़े - तमकुही SDM और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पकड़ा बालू
गांव के लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया। संदीप को बांए पैर और सिर में गंभीर चोट लगी है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सचिन व चालक अरविंद की हालत प्राथमिक उपचार के बाद ठीक बताई जा रही है।


Post a Comment