![]() |
| 4 जुलाई लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज, मिर्जापुर में आएंगे अमित शाह |
उत्तर प्रदेश की पूर्वांचल की धरती पर लोक सभा चुनाव का आगाज के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चार जुलाई को मिर्जापुर आ रहे हैं। वह सहयोगी दल अपना दल एस की सांसद/मंत्री अनुप्रिया पटेल के क्षेत्र से चुनावी शंखनाद करेंगे। इसे लेकर भाजपा व अपना दल एस के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं में जोश देखा जा रहा है। तोरणद्वार के साथ ही होर्डिंग और बैनरों से नगर को पाटने की तैयारी शुरू हो गई है।
देश की लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल शुरू हो गई है। कांग्रेस, सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी व अन्य दल भाजपा के विजय रथ को रोकने और अपने चुनाव जितने की कोशिश में जुटी है। वहीं भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी चुनाव समर में कूदकर विरोधी दलों को जवाब देने की तैयारी में जुट गया है। इसकी शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से होने जा रही है।
यह भी पढ़े - कुशीनगर इंटरनेशनल एअरपोर्ट का प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण
राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह अपने चुनावी अभियान से एक तीर से कई निशाने साधने की योजना में हैं। भाजपा हाईकमान के चार जुलाई को मिर्जापुर आने का कार्यक्रम तय हो गया है। इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी और अनुप्रिया पटेल के साथ ही दोनों दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दे दी गई है।
यह भी पढ़े - कानून व्यवस्था की तरह उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था भी पटरी से उतर गई - समाजवादी पार्टी
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चार जुलाई को जिले में आ रहे हैं। उनके आने की सूचना मिल गई है। पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है। बताया कि पार्टी के लोगों के साथ बैठक कर वह काशी प्रांत की स्थितियों से भी अवगत होंगे।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशीष सिंह पटेल के करीबी रामकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अमित शाह के आने पर स्वागत की बेहतर तैयारी की जा रही है। जगह-जगह तोरड़द्वार लगाकर उनका स्वागत किया जाएगा।


Post a Comment