![]() |
| श्री संजय सिंह ( राज्यसभा सांसद ) |
आगरा में बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में जन अधिकार आंदोलन की शुरुआत की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योगी ने यूपी को रोगी बना दिया है। एनकाउंटर करने से अपराध नहीं रुकेगा। अपराधियों के मन में सरकार के प्रति भय पैदा होना चाहिए। उत्तर प्रदेश अपराधियों के लिए ऐशगाह हो गया है।
प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का काम किया जा रहा है, कभी एएमयू, कभी मंदिर-मस्जिद तो कभी एंटी रोमियो का मुद्दा लाते हैं।महंगाई, रोजगार जैसे असली मुद्दों से लोगों का ध्यान हटा रहे हैं, किसानों की फसल का डेढ़ गुना दाम बढ़ाने का वादा सरकार ने पूरा नहीं किया, किसानों को धोखा दिया जा रहा है।
संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। कभी एएमयू, कभी मंदिर-मस्जिद तो कभी एंटी रोमियो का मुद्दा लाते हैं। महंगाई, रोजगार जैसे असली मुद्दों से लोगों का ध्यान हटा रहे हैं। किसानों की फसल का डेढ़ गुना दाम बढ़ाने का वादा सरकार ने पूरा नहीं किया। किसानों को धोखा दिया जा रहा है।


Post a Comment