लखनऊ : बजरंग बली की आज पूरे लखनऊ में धूम रही। जेठ माह के दूसरे बड़ा मंगल पर बड़े पैमाने में भण्डारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम दिन भर चला। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं एसआरएस यादव सदस्य विधान परिषद ने विशेष रूप से लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग स्थित हनुमान मंदिर पर बड़ा मंगल के अवसर पर पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण की शुरूआत किया। इसमें बूँदी और सब्जी पूड़ी, छोले आदि का वितरण देर शाम तक होता रहा। यह आयोजन श्री गजेन्द्र सिंह एवं दीपेन्द्र सिंह दीपू के द्वारा किया गया।
यह भी पढ़े : कुशीनगर : 8 मोटर साइकिल सहित वाहन चोर गिरोह गिरफ्तार
इस अवसर पर श्री मधुकर त्रिवेदी एवं मणेंद्र मिश्रा (यशभारती विभूषित) सहित राम सागर यादव, गुरमीत सिंह, अजय यादव, प्रदीप शर्मा, सिद्धार्थ मिश्रा, योगेश यादव, असित यादव आदि ने भी प्रसाद वितरण में सहयोग किया।
यह भी पढ़े : समाजवादी छात्रसंघ का गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर पदयात्रा, ' दो कदम अन्नदाता के साथ '
पार्टी के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय सचिव श्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि विक्रमादित्य मार्ग स्थित हनुमान मंदिर में बड़े मंगल के पवित्र अवसर पर भी विद्युत आपूर्ति बाधित किया जाना निन्दनीय है। जब प्रदेश की राजधानी में भाजपा सरकार त्योहार पर विद्युत आपूर्ति करने में असफल है तो ऐसे में पूरे प्रदेश में बिजली की क्या हालत हैं इसे आसानी से समझा जा सकता है।


Post a Comment