![]() |
| श्री योगी आदित्य नाथ (फाइल फोटो ) |
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर भ्रमण के दौरान जनता की समस्याओं से अवगत हुए। लोगो की समस्याओं को सुनने के बाद अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए तत्काल निर्देश दिए।
उन्होंने जनता द्वार के बाद गोरखपुर प्रवास के दौरान मिर्जापुर मोहल्ले में स्थित एक कार्यकर्ता के घर गृह प्रवेश के अवसर पर सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर प्रवास के दौरान श्री गोरखनाथ मंदिर के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री अयोध्या राय जी के पत्नी के निधन पर शोकाकुल परिवार से साथ मिलकर संवेदना जताया।
सीएम ने आज जीडीए सभागार गोरखपुर में गोरखपुर, बस्ती एवं आजमगढ़ मण्डल के सांसद एवं विधायकों के साथ बैठक किया तथा उन्हें सम्बोधित किया। सांसद, विधायक अपने क्षेत्र में पात्र व्यक्तियों को योजनओं का लाभ पहुचायें साथ ही लाभान्वित व्यक्तियों से मिलकर उनकी समस्याओं को दूर कराये ताकि उन्हें समय से योजना का लाभ मिल जायें। सांसद, विधायक ग्राम स्वराज अभियान योजना में चयनित सभी गांव में जाये और चौपाल का कार्यक्रम आयोजित करें।
श्री योगी ने कहा निकट भविष्य में आयुष्यमान भारत योजना संचालित की जायेगी। इसी प्रकार की अन्य लाभार्थीपरक योजनायें संचालित करके लोगों को लाभान्वित किया जायेगा।
प्रत्येक सांसद, विधायक से कहा कि वे भारत सरकार एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाये और इसकी खूबियों से अवगत करायें अपना कैम्प कार्यालय स्थापित करें तथा प्रतिदिन लोगों से मिले, उनकी समस्याओं को सुने और न्यायसंगत कार्यवाही करें।


Post a Comment