![]() |
| for सरकार की 2019 से कुशीनगर से विमान सेवाएं शुरू करने की तैयारी |
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दिसंबर तक तैयार हो जाएगा। सरकार की 2019 से कुशीनगर से विमान सेवाएं शुरू करने की तैयारी है।
कुशीनगर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा कर लिए जाने की उम्मीद है।एयरपोर्ट बन जाने पर 2019 से इस एयरपोर्ट से विमान सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कुशीनगर सहित अन्य एयरपोर्टों के निर्माण और विस्तार का काम तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया है।
उड्डयन मंत्री श्री नंदी ने मंगलवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर नागरिक उड्डयन विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा किया।, समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि कुशीनगर में एयरपोर्ट के बाउंड्रीवाल का काम पूरा किया जा चुका है।
एटीसी बिल्डिंग का काम चल रहा है। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने चित्रकूट हवाईपट्टी का विस्तार कर हवाई अड्डा बनाने के काम की धीमी गति पर नाराजगी जताई। अधिकारियों ने बताया कि विस्तार में 63 हेक्टेयर वन भूमि नहीं मिल पाने से दिक्कतें आ रही हैं। मंत्री ने निर्देश दिया कि इसके लिए वन विभाग से शीघ्र एनओसी लिया जाए।
कानपुर देहात में नई हवाईपट्टी के बारे में बताया गया कि हवाई पट्टी के रनवे और बाउंड्रीवाल का काम पूरा हो चुका है। टर्मिनल बिल्डिंग और गेस्ट हाउस का काम चल रहा है। मंत्री ने रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम (RCS) के तहत विकसित किए जा रहे एयरपोर्टों का निर्माण कार्य तेज गति से करने का निर्देश दिया। कहा कि एयरपोर्टों के निर्माण और विस्तार का काम पूरा कर शीघ्र प्रस्तावित विमान सेवाओं को शुरू किया जा सके।


Post a Comment