![]() |
| श्री अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री |
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि राम का नाम लेकर सत्ता में आई भाजपा के राज में रामकथा का आयोजन करना भी अपराध बन गया है। कन्नौज के एक गांव में घटी घटना से तो यही साबित होता है कि अब रामकथा या तो अफसरशाही की मर्जी का मोहताज बनेगी या फिर उसका आयोजन होने ही नहीं दिया जाएगा। योगी जी के राज में रामकथा का आयोजन करने वाले की अच्छी खासी पिटाई भी होगी।
यह भी पढ़े : गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दरवार, सुनी लोगो की समस्याएं
कन्नौज के हथिनी गांव में 16 मई 2018 को रामायण पाठ के साथ रामकथा का भी आयोजन था यह कार्यक्रम शाम तक ही चलना था। बताते हैं उधर से गुजर रहे एक एसडीएम साहब को यह सब नागवार गुजरा और उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगे माइक को हटाने के साथ वहां रखे सामान को भी तोड़फोड़ दिया।
यह भी पढ़े : योगी ने यूपी को बना दिया है रोगी - संजय सिंह AAP
समाजवादी पार्टी एसडीएम के इस तानाशाही रवैये की भत्र्सना करती है और इस काण्ड की जांच के पूर्व एसडीएम को तत्काल निलम्बित करने की मांग करती है। रामकथा के आयोजन में विघ्न डालकर भाजपा ने जता दिया है कि उसकी धार्मिकता और राम मंदिर बनाने की बातें सिर्फ दिखावा है। उसका पहला और अंतिम लक्ष्य सिर्फ सŸाा का दुरूपयोग करना है।


Post a Comment