![]() |
| योगी आदित्य नाथ (सीएम उ0प्र0 ) अखिलेश यादव, मायावती ( पूर्व सीएम उ0प्र0 ) |
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई गोरखपुर लोकसभा की सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने परचम फहराया है। यहां सपा के प्रवीण कुमार निषाद ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार उपेंद्र दत्त शुक्ला को 21,881 मतों से पराजित किया है।
सीएम योगी ने कहा जनता का फैसला है। लोकतंत्र में जनता जर्नादन के रूप में है। हम इस फैसले को स्वीकार करते हैं। मैं गोरखपुर और फूलपुर से विजयी प्रत्याशियों को बधाई देता हूं। विश्वास व्यक्त करता हूं कि जनता के इस फैसले के अनुरूप वे प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर प्रत्याशी घोषित हुए थे तब सपा अलग थी बसपा अलग थी। कांग्रेस अलग थी। सभी लोग अलग-अलग थे। लेकिन राज्यसभा चुनाव की दृष्टि से सपा-बसपा की सौदेबाज़ी होना और जो ये बेमेल गठबंधन इन लोगों के द्वारा किया गया। उसको समझने में कहीं न कहीं कमी रही, अति आत्मविश्वास उसका एक कारण है।


Post a Comment