कुशीनगर में अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही और अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस की अपराध गोष्ठी


उत्तर प्रदेश पुलिस कुशीनगर 

कुशीनगर : जनपद में आज दिनांक 10-02-2018 को पुलिस लाईन कुशीनगर के सभागार में श्री यमुना प्रसाद पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा आगामी त्यौहार के सम्बन्ध में तैयारियों की समीक्षा एवं अपराध व अपराधियों के विरुध्द कार्यवाही हेतु समीक्षा के सम्बन्ध में अपराध गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरिगोविन्द सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, सभी थाना प्रभारी, निरीक्षक, एल0आई0यू0, अग्निशमन अधिकारियों ने भाग लिया।



पुलिस गोष्ठी में सभी थानों से आये पुलिस कर्मीयों की बीट बुक चेक किया गया तथा अपने-अपने थानाक्षेत्र में रहने वाले अपरधियों का विवरण व उनपर कड़ी नजर रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। उक्त गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों को कुछ मुख्य निर्देश जारी किये गये है।  


पुलिस के तरफ से पहला निर्देश है कि लम्बित विवेचना का निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, एन0वी0डब्लू0 में गिरप्तारी आदि तत्काल की जाय तथा विवेचना में किसी प्रकार की हेराफेरी बर्दास्त नही की जायेगी। विवेचना में हेराफेरी की शिकायत से सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। ऐसे सभी पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को चिन्हित करके कार्यवाही की जायेगी, जो एक ही स्थान पर जमे रहना चाहते है तथा अपना राजकीय कार्य न करके अवैध गतिविधियों में संन्लिप्त होने का प्रयास करते है। 


दूसरा मुख्य निर्देश है कि आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि व होली के तैयारियों को दृष्टिगत दिनांक अवैध शस्त्रों की बरामदगी, अवैध शराब की बरामदगी, मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत चालान व सम्मन शुल्क जमा कराने की कार्यवाही,धारा 107/116(3) सी0आर0पी0सी0 के अन्तर्गत पाबन्द कराने की कार्यवाही व धारा 107/116 सी0आर0पी0सी0 के अन्तर्गत कार्यवाही इत्यादि की भी समीक्षा की गयी तथा इस कार्य में उदासीन कार्यवाही दिखाने वाले थाना प्रभारियों के कार्य में सुधार हेतु कड़े निर्देश दिये गये है ।


पलिस गोष्ठी में तीसरा मुख्य निर्देश दिया गया कि  अवैध शराब, अवैध बालू / मिट्टी खनन,अवैध लकड़ी कटान इत्यादि का धन्धा करने वाले अपराधियों की सूचि तैयार कर इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। ऐसे सभी पुलिस अधिकारी /कर्मचारियों को चिन्हित किया जायेगा जो इस प्रकार के अबैध कारोबारियों को संरक्षण देते है । सभी प्रकार के अपराधियों के विरुध्द गैगेस्टर एक्ट,गुण्डा एक्ट व एन0एस ए0 की कार्यवाही की जायेगी। 

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured