![]() |
| उत्तर प्रदेश पुलिस कुशीनगर |
कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री यमुना प्रसाद के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे विगत दिनो दिनांक 08.02.18 व 09.02.18 को कोतवाली हाटा के ग्राम सोनवरसा कस्वा हाटा स्थित नहर में पुत्र व माँ की हत्या कर फेकी गयी लाशें बहते हुए बरामद हुई थी। जिसके सन्दर्भ में पंजीकृत मुकदमा का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी में कोतवाली हाटा पुलिस द्वारा कार्यवाही में सफलता प्राप्त हुई।
बता दे कि कप्तानगंज थाने के गांव सोढ़री में बीते दिनों सामने आई मां-बेटे की जघन्य हत्या की घटना को मृतका के छोटे बेटे विशाल ने ही अंजाम दिया था। सोमवार सुबह हाटा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए हत्या के आरोपी झांगाबाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ सदर नितेश प्रताप ने पुलिस कप्तान कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रेसकांफ्रेंस में यह जानकारी दिया। उन्होंने ने कहा कि परिवार में आए दिन अभियुक्त विशाल तथा प्रेमचंद्र के बीच कहासुनी होती थी। मां किसमावती बड़े बेटे प्रेमचंद्र का पक्ष लेती थी। घटना से कुछ दिन पूर्व ही दोनों भाईयों के बीच विवाद हुआ था। इस कारण गुस्साए छोटे भाई विशाल ने बड़े भाई प्रेमचंद्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
सीओ ने कहा कि इसी के तहत विशाल ने बीते सात फरवरी की रात प्रेमचंद्र का गला दबाकर सिर पर हसिया से प्रहार कर हत्या कर दी। घर में विवाद की खबर पर बड़े बेटे को बचाने पहुंची मां किसमावती का भी गला दबा तथा सिर पर हसिया से प्रहार कर विशाल ने मौत के घाट उतार दिया। सीओ ने कहा कि घटना को अंजाम देने के बाद विशाल ने देर रात शवों को ठिकाने लगाने के लिए गांव के बाहर स्थित नहर में फेंक दिया। आठ फरवरी को हाटा नगर के निकट नहर में प्रेमचंद्र का तथा अगले दिन उसी स्थान पर किसमावती का शव बरामद हुआ था। बरामदगी स्थल पर मिले तथ्यों के आधार पर दोहरे हत्याकांड की जांच में जुटी हाटा कोतवाली पुलिस की शक की सुई विशाल की ओर घुमी तो छानबीन तेज कर दिया।
आज सोमवार सुबह लगभग पांच बजे पुलिस ने विशाल को क्षेत्र के झांगा बाजार से गिरफ्तार कर लिया। वह भागने की फिराक में था लेकिन वो सफल नहीं हो पाया। पूछताछ में उसने दोहरे हत्याकांड का जुर्म स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हसिया बरामद कर लिया है। इस कार्यवाही को कोतवाली हाटा टीम द्वारा किया गया।


Post a Comment