अखिलेश यादव की उपस्थिति में बसपा, भाजपा, कांग्रेस के नेताओं ने समर्थकों सहित थामा समाजवादी का दामन




दिनांक 11 जनवारी 2018 समाजवादी पार्टी मुख्यालय में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में बसपा, भाजपा, कांग्रेस, लोकदल, कौमी एकता दल के नेताओं ने अपने  समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।



समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में बसपा छोड़कर आये पूर्व सांसद श्री लाचंद्र कोल, ( मिर्जापुर) पूर्व विधायक श्री फरहत अब्बास, (अम्बेडकरनगर), पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत श्री तहसीन सिद्दीकी (फर्रूखाबाद), पूर्व विधायक श्री ताहिर हुसैन सिद्दीकी (फर्रूखाबाद), पूर्व विधायक श्री शम्भू चैधरी (कुशीनगर) भाजपा से आये पूर्व विधायक श्री महेश बाल्मीकि (कानपुर) पूर्व विधायक श्री नन्द किशोर मिश्र, श्री आनन्द त्रिपाठी (बांदा) श्रीमती रमादेवी (महोबा), श्री अमित सिंह (अम्बेडकरनगर), कांग्रेस छोड़कर आये पूर्वमंत्री श्री श्याम लाल रावत (सीतापुर), पूर्व चेयरमैन श्री भरोसी लाल अनुरागी (महोबा) राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र देहाती (नौगढ़, चंदौली), कौमी एकता दल के श्री रामजी गुप्ता के साथ  समर्थक भी शामिल हुए। 



समाजवादी पार्टी के सदस्यता ग्रहण के बाद पूर्व विधायक शम्भू चौधरी अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी जनता और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव , एस आर एस जी,प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी ,जिलाअध्यक्ष इलियास अंसारी जी ,पूर्व सांसद बालेश्वर यादव जी ,पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह जी,जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह व् पार्टी के सभी निष्ठावान कार्यकर्त्तागणों का आभार प्रकट किया। 

आज दिनांक 12 जनवरी 2018 को पूर्व विधायक शंभू चौधरी  को सपा में शामिल होने तथा नगर पंचायत कप्तानगंज आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत में सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी  जिला उपाध्यक्ष शौलेन्द्र सिह, पुर्व अध्यक्ष नगर प्रत्याशी माधव सिह, पुर्व सभासद प्रत्याशी भोला यादव, सभासद शालू विजय यादव, पुर्व प्रधान दीपक कुमार, विजय, आकाश, अलोक, विजय दूबे, शंकर सुरज अर्जून मोनू पियूष अखिलेश राजू फिरोज कमलेश पिन्ट यादव सभासद महेश भारती सभासद मुबारक अली पुर्व सभासद खलील सभासद अलाऊदीन सभासद राम धारी यादव देवेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे। 

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Featured