NH 730
बीजेपी के केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने पडरौना से कप्तानगंज वाया रामकोला रोड एन एच 730 को आज फोरलेन में बदलने के लिए शिलान्यास किया। पडरौना कप्तानगंज मार्ग पर 275 करोड़ की लागत आएगी। शिलान्यास के दौरान जनपद कुशीनगर सांसद श्री राजेश पांडेय उर्फ़ गुड्डू मौके पर उपस्थित रहे।
श्री राजेश पांडेय ने बताया कि देवरिया में आयोजित कार्यक्रम में मैंने मौके पर आदरणीय श्री गडकरी जी से अनुरोध किया कि पडरौना से पनियहवा एन एच 28बी को भी फोर लेन करने की जरूरत है। उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी से भी केन्द्रीय सड़क निधि से जिले की महत्त्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर चर्चा हुई।
|
Post a Comment