![]() |
| श्री स्वामी प्रसाद मौर्य (कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश ) |
कुशीनगर : आज 69वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 कैबिनेट मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा पुलिस लाइन कुशीनगर में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया गया। श्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने गणतंत्र दिवस पर सम्मनितगण और अधिकारियो को सम्बोधित भी किया। इस मौके पर जिलाधिकारी कुशीनगर, सांसद कुशीनगर और अन्य सम्मानित जनता,अधिकारी और नेतागण उपस्थित रहे।
कुशीगर के पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को सराहनीय कार्य के लिए मेडल, चिन्ह, व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय व अन्य सभी अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
तथा विभन्न स्कूलों से आये बच्चों द्वारा बहुत ही सुन्दर और मनमोहक देश भक्ति पर कार्यक्रम की और नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमे तीन प्रथम,दितीय,व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यालय को जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।





Post a Comment