कुशीनगर पुलिस अधीक्षक श्री यमुना प्रसाद के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरगोविन्द के कुशल पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री नवीन कुमार नायक के नेतृत्व में जनपद कुशीनगर में अपराध एवं आपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में विगत दिनांक 24.01.18 को थानाक्षेत्र नेबुआ नौरंगिया अभियुक्त रूस्तम अली पुत्र स्व0 निजामुद्दीन साकिन भलुही थाना जामो बाजार जनपद सिवान, (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना नेबुआ नौरंगिया में मु0अ0सं0 23/18 धारा 302,201 भा0द0वि0 में धारा 120बी भा0द0वि0पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार अभयुक्त रुस्तम अली पुत्र स्व0 निजामुदीन, असगरी खातून पत्नी रुस्तम अली साकिन भलुही थाना जामो बाजार जनपद सिवान (बिहार) के निवासी है। इनको मझवलिया बाजार थाना जामो बाजार जनपद सिवान (बिहार) से दिनांक २७-०१-२०१८ को शाम ४:४५ पर गिरतार किया गया। अभियुक्तों से मृतक का मोबाईल अभियुक्तों द्वारा जलाया गया राख बरामत हुआ।
विगत दिनांक 24.01.18 को थानाक्षेत्र नेबुआ नौरंगिया के सेखुई देवगांव नहर पटरी राम आधार बॉस कोठी के पास ग्राम सेखुई खास में हत्या कर दो शवों को फेक दिया था। मृतक के पास से मिले सिवान से पड़ौराना का मिले रेल टिकट के आधार पर घटना की सुई सिवान के संभावना पर पुलिस द्वारा विवेचना व गिरफ्तारी के समय मालूम हुआ की अभियुक्त रुस्तम अली का लड़का मो0 रफी जो सऊदी अरब में काम करता था। एक दुर्घटना के दौरान गूँगा बहरा हो गया था। जो घर पर रहने लगा था। इसकी एक लड़का और लड़की थी। जिनकी शादी नहीं हो रही थी, जिससे अभियुक्त परेशान रहता था। अभियुक्त की बड़ी लड़की से मृतक नसरे आलम का अबैध सम्बन्ध था। जिसे अभियुक्त ने आपत्तिजनक हालात में देख लिया था। रुस्तम अली मृतक नसरे आलम व लड़का रफी के पडरौना आया मृतक नसरे आलम अपने परिचित से मिलने के बहाने नेबुआ नौरंगिया आया। ये लोग और अन्य दो और ब्यक्ति जिनको अभियुक्त नहीं जनता मृतक नसरे आलम जनता था। ये सभी मिलकर नसरे आलम और रफी का गला दबाकर हत्याकर दोनों शवों को नहर के पटरी बॉस कोठी के पास फेक कर चले गए।


Post a Comment