![]() |
| पुलिस अधीक्षक कुशीनगर |
कुशीनगर : जनपद में अबैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाये जा रहे है। पुलिस अधीक्षक श्री यमुना प्रसाद के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरगोबिंद के कुशल पर्वेक्षण में एव क्षेत्राधिकारी सदर / क्राइम श्री नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में जनपद कुशीनगर में अबैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनाँक 26. 01. 2018 को समय करीब शाम 7 : 30 बजे कोतवाली पडरौना व स्वाट टीम के संयुक्त अभियान के तहत चार अभियुक्तों मय कार व ट्रैक्टर ट्राली के 78 पेटी अबैध अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टेग हरियाणा निर्मित 8 अदद कार से व 70 अदद ट्रेक्टर ट्राली से ) कीमत करीब 20 लाख रूपये के बासी बिहार रोड पर सिंघ्घा पट्टी गांव के पास गिरफ्तार किया गया।
![]() |
| कुशीनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अबैध शराब तस्कर |
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि वाहनों के नम्ब्बरो को बदल कर तथा उसके द्वारा हरियाणा से शराब लाकर उत्तर प्रदेश व बिहार के सिमा वर्ती जनपदों में ऊँचे मूल्यों पर बेचते है। जिस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पडरौना में मु0अ0सं0 31/18 धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम व 419/420/467/468/471 भादवि, पंजीकृत कर आवश्यक एव उचित कार्यवाही किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण
1- नरेश कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह सा0 बॉस बदसाहपुर थाना बास जनपद हिसार हरियाणा,
2-रामफल पुत्र रामस्वरूप सा0 बसडी थाना बवानीखेड़ा जनपद भिवानी हरियाणा,
3- मोहित शर्मा पुत्र योगेंद्र शर्मा सा0 गिरधर पुर थाना सल्लाबार जनपद झज्झर हरियाणा,
4- नवीन कुमार पुत्र बलवान सिंह सा0 हरिकोट थाना हिसार जनपद हिसार हरियाणा है।
![]() |
| श्री यमुना प्रसाद (पुलिस अधीक्षक ) |
अभियुक्त से की गयी बरामदगी का विवरण (कीमत लगभग २० लाख रूपये )
1- 78 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टेग )
2- एक अदद मारुती रिट्ज कार जिसका नं0 HR 20 AF 5888
3- एक अदद ट्रेक्टर ट्राली जिसका नं0 HR 20 AE 0526
4- 6675 रूपये नगद
5- 03 अदद मोबाईल फोन
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
निरक्षक बिजय राज सिंह कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
उ0नि0 धनंजय कुमार राय कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
कां0 सत्येन्द यादव, रविंद्र यादव, प्रदीप यादव, अरविन्द कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
उ0नि0 जगमोहन राय स्वाट टीम
कम्पुयटर आपरेटर शुशील सिंह प्रभारी सबिलांस
कां0 अशोक कुमार सिंह, शिवानंद सिंह, शशिकेश गोस्वामी, रणजीत यादव, चंद्रभान वर्मा जनपद कुशीनगर




Post a Comment