![]() |
| अपर उप जिलाधिकारी हाटा श्री त्रिभुवन |
कुशीनगर : अपर उप जिलाधिकारी हाटा श्री त्रिभुवन का तबादला को लेकर सरकार पर सवाल खड़े हो रहे थे। सूत्रों का मानना है की इनका तबादला राजनितिक दबाव में आकर किया गया था। श्री त्रिभुवन के ईमानदारी के साथ कार्यवाही करने से भ्रष्टाचारियो में खौफ था। हाटा में कार्यभार संभालते ही ईमानदारी से अपना कार्यवाही शुरू कर दिया है।
इसी कड़ी में अपर उप जिलाधिकारी श्री त्रिभुवन ने शुक्रवार को कस्तूरबा बालिका विधालय ,हाटा, पूर्व माध्यमिक विधालय /प्राथमिक विधालय,पिपराकपूर का निरीक्षण खण्ड शिक्षा अधिकारी हाटा के साथ औचक निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान पाए गए आख्या निम्न है।
(1)पूर्व माध्यमिक विधालय ,पिपराकपूर मे दिनाक 16/05/18 को 18 बच्चे हाजिर परन्तु 50 बच्चो का माध्यमिक भोजन उपभोग दर्शाया गया। विधालय प्रधानाचार्य सत्यवती मणि से पूरा पैसा वसूलने तथा कठोर कार्यवाही का आदेश दिया।
(2)प्राथमिक विधालय ,पिपराकपूर के कक्षा 4 व 5 के सभी छात्र क से ज्ञ तक नही लिख सके। कठोर कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी महोदय को पत्र लिख निवेदन किया।
(3) कस्तूरबा विधालय मे अध्यापिका नीतू शर्मा तथा निधि शर्मा अनुपस्थित रहने के कारण वेतन रोकने का आदेश दिए गए।
(4) तीनो विधालयो मे साफ सफाई अच्छी नही थी। खिडकी टूटी हुई , फर्श टूटा हुआ था। अधिशाषी अधिकारी को मरम्मत का निर्देश दिए गए ।
यह भी पढ़े : राम का नाम लेकर सत्ता में आई भाजपा के राज में रामकथा करना भी अपराध - अखिलेश
बता दे की बिगत दिनों रामकोला कस्बे में रामकोला ब्लाक के प्रधानों ने रामकोला-कप्तानगंज रोड जाम कर धरना शुरू कर दिया। इन प्रधानों के समर्थन में नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के प्रधान भी पहुंच गए थे। ये प्रधान कप्तानगंज पूर्व एसडीएम त्रिभुवन के तबादले से नाराज थे। पेंशन सहित कई अन्य मांगों को लेकर अड़े रहे।
यह भी पढ़े : गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दरवार, सुनी लोगो की समस्याएं
कुछ दिनों पूर्व कप्तानगंज पूर्व एसडीएम त्रिभुवन का तबादला हाटा कर दिए जाने के बाद से ही प्रधान आंदोलन के मूड में आ गए थे। रामकोला तिराहे पर प्रधानों ने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन शुरू कर अस्पताल के सामने रामकोला-कप्तानगंज रोड को जाम कर धरने पर बैठ गए। रामकोला ब्लाक के प्रधानों के समर्थन में नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के प्रधानों के भी आ जाने से आंदोलन को नई धार मिल गई थी।


Post a Comment